फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   forgery with unemployed

नाैकरी के नाम पर जालसाजी

Sat, 23 Jul 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से खुद को संबंद्ध बता दिल्ली की एक संस्था ने कई बेरोजगारों से नौकरी दिलाने के लिए चार-पांच लाख रुपये झटक लिए। नौकरी नहीं मिलने पर बेरोजगारों ने अपने पैसे मांगे तो संस्था के लिए काम करने वाले स्थानीय ने व्यक्ति धमकी दी। परेशान बेरोजगारों ने थाने पर तहरीर देने के साथ एसपी से शिकायत की है। 
विज्ञापन


ठगी का शिकार हुए मिहींपुरवा में पूर्वी बस स्टेशन निवासी विज्ञान दीक्षित, मनोज कुमार, राकेश, तेज नरायन, मनीष, चंद्र मौलि शुक्ला, अवधेश कुमार, नरेंद्र आदि के मुताबिक शहर में बख्शीपुरा निवासी कौशल कुमार आल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष है।
विज्ञापन


कौशल कुछ वर्ष पूर्व अक्सर मिहींपुरवा जाता था। इस दौरान विज्ञान व अन्य बेरोजगारों को कौशल ने संस्था के माध्यम से एआईसीएचडब्ल्यू के पद पर सात हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी दिलाने की बात कही। इसके एवज में 15 हजार रुपये खर्चा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर 30 से अधिक बेरोजगारों ने 15-15 हजार रुपये एकत्र कर कौशल को दे दिया। कौशल ने दिल्ली की संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार व संतोष कुमार से बात करवाई लेकिन छह महीने बाद तक नौकरी नहीं मिली।


इसके बाद सभी को परिचय पत्र बनाकर दिया गया। जॉइनिंग के लिए इंतजार करने की बात कही गई। नौकरी नहीं मिलने पर बेरोजगारों ने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि कौशल ने पहले तो बात करने से मना किया फिर धमकी दी।

विज्ञान दीक्षित ने दरगाह थाने में धोखाधड़ी की तहरीर दी है। एसपी को भी पत्र सौंपा है। एसपी ने थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed