फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Firing between mafia and SSB

माफिया और वन कर्मियों में मुठभेड़

Wed, 03 Apr 2019 10:55 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Wed, 03 Apr 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
नेपाल से सटे अब्दुल्लागंज रेंज के जंगल में वन कर्मियों व एसएसबी की नेपाली वन माफिया से मुठभेड़ हो गई। माफिया जंगल में लकड़ी काट रहे थे। सूचना पर वनकर्मियों की टीम ने वन माफिया को घेर लिया। इस पर वन माफिया ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


कर्मियों ने सूचना एसएसबी को दी। एसएसबी की टीम कुछ ही देर में वहां पहुंच गई। वन माफिया ने एसएसबी टीम पर भी फायर झोंका। जवाब में एसएसबी टीम ने फायरिंग की। करीब साढ़े तीन घंटे तक जंगल में रुक-रुक कर आठ राउंड फायरिंग हुई है। इसी बीच वन माफिया नेपाल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


मौके से पांच साइकिल, एक फावड़ा और एक आरा बरामद हुआ है। एसएसबी के उपनिरीक्षक की तहरीर पर नवाबगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। बहराइच वन प्रभाग का अब्दुल्लागंज रेंज का जंगल नेपाल सीमा से सटा है। जंगल में बीती देर रात डेढ़ बजे के करीब वनकर्मियों को कटान की भनक लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 30 से 35 की संख्या में नेपाली वन माफिया जंगल में कटान कर रहे थे। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्लागंज रामप्रताप चौधरी की अगुवाई में वनकर्मियों की एक टीम मौके पर रवाना हुई। जंगल में कटान कर रहे वन माफिया ने वन विभाग की टीम पर फायर झोंक दिया।

किसी तरह वन विभाग की टीम जान बचाकर किनारे छिप गयी। फायरिंग की सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद एसएसबी को मौके पर जाने का निर्देश दिया गया। एसएसबी के उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार ने जवानों की एक टीम वनकर्मियों के सहयोग के लिए भेजी।


मौके पर पहुंची एसएसबी की टीम पर भी वन माफिया ने ताबड़तोड़ फायर झोंका। रात डेढ़ बजे से करीब पांच बजे तक रुक-रुक कर आठ राउंड फायरिंग हुई। एसएसबी द्वारा जवाबी फायरिंग के बाद वन माफिया अंधेरे में नेपाल सीमा की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed