{"_id":"56e830b44f1c1b19118b4b2f","slug":"fire-in-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों की फायरिंग से जंगल में लगी आग, वनस्पतियां राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकारियों की फायरिंग से जंगल में लगी आग, वनस्पतियां राख
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Tue, 15 Mar 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
अब्दुल्लागंज रेंज के जंगल से उठता धुआं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बहराइच)। नेपालियों शिकारियों की फायरिंग से सोमवार रात अब्दुल्लागंज रेंज के जंगल में आग लग गई। वन ग्राम समिति के सदस्यों ने किसी तरह आग पर काबू पाया है। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज रेंज में नेपाली शिकारी वन्य जीवों का शिकार करने के लिए अक्सर घुसपैठ करते हैं। सोमवार रात भी जंगल में पहुंचे शिकारियों ने रेंज के निम्निहारा बीट में वन्यजीवों को मारने के लिए भरुआ बंदूक से फायरिंग की।
फायरिंग की चिन्गारी से जंगल में आग भड़क गई। हवा के कारण एक किलोमीटर परिक्षेत्र में आग फैल गई। बीट के कंपार्ट संख्या 13 में भी आग लग गई, जिससे वनस्पतियां जल गईं। सूचना पाकर पहुंचे वन समिति के सदस्यों व वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
वनकर्मियों ने बताया कि शिकारियों का दल शिकार करने के लिए जंगल में घुस आया था। लगभग 40 हजार का नुकसान हुआ है। वनकर्मियों ने कहा कि शिकारियों को चिह्नित कर धरपकड़ की कोशिश शुरू की गई है।