{"_id":"5730bd984f1c1b0b0a919b32","slug":"due-to-crack-in-backbone-the-leopard-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीढ़ की हड्डी टूटने और अधिक रक्तस्राव से हुई तेंदुए की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रीढ़ की हड्डी टूटने और अधिक रक्तस्राव से हुई तेंदुए की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के संपतपुरवा गांव के पास गेहूं के खेत में पीटकर मारे गए तेंदुए के शव का सोमवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। तेंदुए के रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर मिला है।
साथ ही सिर पर प्रहार के चलते अधिक रक्तस्राव से तेंदुए की मौत की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट निदेशालय भेज दी गई है। इसके साथ ही विभागीय जांच और तेज हो गई है। संघर्ष में शामिल रहे ग्रामीणों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि संपतपुरवा गांव के पास गेहूं काटने गए गांव निवासी लल्लू उर्फ लाला पर रविवार को खेत में छिपे तेंदुए ने हमला किया था। लल्लू को तेंदुए से छुड़ाने की कोशिश में तेंदुए ने हमलाकर मेवालाल, हरीराम, सनीद्योल, शंभू और सन्नी को भी नोंच कर जख्मी कर दिया था। इस दौरान मौके पर इकट्ठा भीड़ ने घेराबंदी कर तेंदुए को पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
तेंदुए के शव का सोमवार को रेंज कार्यालय परिसर में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल में नानपारा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी वर्मा, सुजौली के डॉ. एएन कटियार और गायघाट के डॉ. एसके सोनवाल शामिल रहे।
पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सख्त चीज के प्रहार के चलते तेंदुए के रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ, साथ ही सिर पर चोट लगने से अधिक रक्तस्राव के कारण तेंदुए की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव को रेंज कार्यालय परिसर में जला दिया गया। रिपोर्ट वन निदेशालय को भेजी गई है। डीएफओ आशीष तिवारी ने बताया कि फिलहाल विभागीय जांच की जा रही है।