{"_id":"580ba1334f1c1bf83d703111","slug":"disabled-murdered-two-named","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशक्त की गला काट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निशक्त की गला काट कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजन दुखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगांव क्षेत्र में एक निशक्त अधेड़ की शुक्रवार रात सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जमीन की रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई की तहरीर पर क्षेत्र के दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
रामगांव थाना क्षेत्र में झिंगहा गांव निवासी फजलुर्रहमान उर्फ मुंशी (55) दोनों पैर से निशक्त था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वह अपने भाई मिज्जन के साथ रहकर गुजर-बसर करता था। शुक्रवार रात फजलुर्रहमान ने मकान के बरामदे में सोया था। उसी दौरान उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई।
सुबह काफी देर तक फजलुर्रहमान के नहीं उठने पर भाई मिज्जन जगाने पहुंचा तो बरामदे में चारो तरफ खून फैला दिखा। यह देख वह चीख पड़ा। परिवार व गांव के लोग जमा हो गए। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर रामगांव थानाध्यक्ष संजय मिश्रा छानबीन करने गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई मिज्जन ने लौकना गांव निवासी जैनुल व सहाबुद्दीन को नामजद करते हुए तहरीर दी है। तहरीर में मिज्जन ने कहा है कि दोनों फजलुर्रहमान की पांच बीघा जमीन को हड़पने की साजिश कर रहे थे। इसको लेकर बीते दिनों विवाद हुआ था।
दोनों ने फजलुर्रहमान को जान से मारने की धमकी दी थी। मिज्जन का आरोप है कि धमकी देने वाले दोनों व्यक्तियों ने उसके भाई की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।