फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crook fled after firing

फायरिंग कर भागे बदमाश

Fri, 01 Jul 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
महसी में गांव के पास निकट एक बाग में गुरुवार रात किसी घटना के मंसूबे से एकत्र बदमाशों के बारे में भनक लगने पर ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों ने भी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। काफी संख्या में एकत्र ग्रामीणों के साहस को देख बदमाशों को उल्टे पांव घाघरा के कछार की ओर भागना पड़ा। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। 
विज्ञापन


बौंडी थानान्तर्गत ग्राम बिसवां के पूरब विक्रम की बाग है। गुरुवार रात करीब 11 बजे राजेश कुमार नित्यक्रिया के लिए बाग की ओर गया था। उसने बाग में रुक-रुक कर रोशनी देख निकट पहुंचा तो कई लोगों की आवाजें सुनाई पड़ा। पेड़ की ओट से बाग में जमा लोगों की बातचीत सुनी तो पता चला कि गांव में लूटपाट के मंसूबे से बदमाश एकत्र हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर राजेश ने भागकर गांव के लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ने की तैयारी की। लाठी-डंडा व लाइसेंसी बंदूक लेकर ग्रामीणों ने बाग को घेरकर अंदर बैठे बदमाशों को ललकारा। अपने आप को ग्रामीणों से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग  कर दी। दूसरी तरफ से ग्रामीणों ने बंदूक से फायर किया।


यह देख बदमाश उल्टे पांव घाघरा की कछार की ओर भाग निकले। सूचना पर थानाध्यक्ष शुभ सूचित वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए। बदमाशों को पकड़ने के बजाय थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को यह समझाने का प्रयास किया कि अधिकारी पूछेंगे तो फायरिंग की बात मत बताना। कहना गोला दगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed