फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cops beat the Trader, People angry

सिपाही ने व्यापारी को पीटा, भड़के लोग

Mon, 13 Jun 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
बाइक पर कपड़े का गट्ठर लादकर गांव-गांव फेरी करके बेचने वाले एक व्यापारी को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोक लिया। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण पुलिसकर्मी ने व्यापारी से पांच सौ रुपये मांगे। व्यापारी ने पांच सौ रुपये देने में असमर्थता जताते हुए दो सौ रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर पुलिसकर्मी ने व्यापारी को इस कदर बेरहमी से पीटा कि वो बेहोश हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बीच हाईवे पर चारपाई रखी और उस पर बेहोश व्यापारी को लिटाकर जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोनवा व गिलौला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। 
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के थाना हरदवागंज के ग्राम बनकटी निवासी देशराज सिंह बाइक पर कपड़े का गट्ठर लादकर गांव-गांव जाकर बेचता है। सोमवार दोपहर वह बाइक पर कपड़े का गट्ठर लादकर बेचने निकला था। वह गिलौला से घोरमा परिसिया की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोरमा में बैंक के सामने उपनिरीक्षक रत्नेश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ रूटीन वाहन चेकिंग कर रहे थे। आरक्षी योगेश मिश्र ने देशराज को रोककर बाइक के कागजात दिखाने को कहा। इस पर उसने कागजात कमरे में भूलने की बात कही और कुछ देर में कागजात मंगाने को कहा।

इस पर आरक्षी योगेश मिश्र ने व्यापारी को हेलमेट नहीं पहने होने की बात कहकर बाइक से उतरने को कहा। उसने बाइक की चाभी भी निकाल ली। देशराज के विरोध जताने पर सिपाही ने उसे धक्का देकर चौराहे पर गिरा दिया और पिटाई शुरू कर दी। इससे देशराज बेहोश हो गया।

ये देखकर आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे। कुछ लोगों ने देशराज को चारपाई पर लिटाया और लक्ष्मननगर गिलौला मार्ग पर बीच सड़क पर रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने पर गिलौला व सोनवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।


पुलिस ने बेहोश व्यापारी को सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एएसपी विजय पाल सिंह का कहना है कि, मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर आरक्षी व उपनिरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई होगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed