{"_id":"70c76aa8faebcfb8839786274647a898","slug":"clothes-of-50-lakh-burnt-due-to-short-circuit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से 50 लाख के कपड़े राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट से 50 लाख के कपड़े राख
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 02 Feb 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। इमामगंज चौराहे पर स्थित एक कपड़े के शोरूम और गोदाम में सोमवार की रात अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने दो मंजिला दुकान से जब धुआं निकलते देखा तो इसकी सूचना दुकान मालिक को दी।
इसके बाद जब तक आग बुझाने के लिए दमकल टीम पहुंचती तब तक लपटों ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
दुकान मालिक के अनुसार आग लगने से करीब 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत नगर क्षेत्र के मोहल्ला जुबलीगंज निवासी नौशाद अली पुत्र हसमत अली ने इमामगज चौराहे पर कपड़े की दुकान खोल रखी थी। भवन के प्रथम तल में कपड़ों का शोरूम और ऊपर गोदाम बना रखा था।
विज्ञापन
प्रतिदिन की तरह सोमवार को रात नौ बजे के आसपास नौशाद दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 11 बजे के आसपास पड़ोस के लोगों ने शोरूम से धुआं निकलता देखा। इस पर नौशाद को फोन करके सूचना दी गई।
जब तक नौशाद मौके पर पहुंचा तब तक आग की लपटों ने शोरूम व गोदाम को पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया। आसपास के लोगों ने सूचना अग्निशमन दल को दी। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग को बुझाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
व्यवसायी नौशाद के मुताबिक शोरूम के कैश काउंटर में रखे 20 हजार रुपये नकद के साथ करीब 50 लाख की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। इस मामले में उन्होंने कोतवाली में तहरीर भी दी है।