फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child killed in the accident, six injured

हादसे में बालिका की मौत, छह घायल

Tue, 21 Jun 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बालिका की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें एक मासूम की हालत नाजुक होने के चलते उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


हरदी निवासी जगन्नाथ की तीन वर्षीया पुत्री रागिनी मंगलवार सुबह घर के सामने चकरोड पर खेल रही थी। उसी दौरान घर के सामने से गुजरे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से बालिका का सिर फट गया।
विज्ञापन


परिवार के लोग तत्काल उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां बालिका ने दम तोड़ दिया। उधर टक्कर मारने वाला बाइक सवार युवक चकमा देकर मौके से बाइक समेत फरार हो गया। कैसरगंज क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कोनारी गांव का शादाब परिवार समेत तटबंध पर झोपड़ी बनाकर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को वह सपरिवार कैसरगंज बाजार गया था। दोपहर में वहां से लौटते समय परिवारीजन के साथ शादाब की 10 वर्षीय बेटी मोनी सड़क पार कर रही थी तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है। पिकअप वाहन को जरवलरोड पुलिस ने पकड़ लिया। विशेश्वरगंज क्षेत्र में इकौना मार्ग पर जलालपुर मोड़ के पास बाइक सवार व बोलेरो जीप की आमने सामने टक्कर हो गई।

दुर्घटना में बाइक सवार सवार विशाल (17) पुत्र धर्मदत्त, बंशीलाल (20) पुत्र नंदलाल व राजेश वर्मा (18) पुत्र अयोध्या वर्मा निवासी ग्राम जलालपुर गंभीर रूप से घायल हो गये। बोलरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।


एंबुलेंस से घायलों को विशेश्वरगंज सीएचसी पहुंचाया गया वहां से विशाल व बंसीलाल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर गोंडा मार्ग पर कोल्हुवा के निकट बाइक की टक्कर से साइकिल सवार खुटेहना निवासी रामजियावन और बाबू घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed