{"_id":"57e553e44f1c1b462fa8220c","slug":"child-kidnaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से दुकान जाने के लिए शुक्रवार सुबह निकला एक बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके पिता ने नेपाल निवासी एक रिश्तेदार पर पैसे के लेनदेन के विवाद में पुत्र को अगवा करने का आरोप लगाते हुए सोनवा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। उसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
सोनवा थानान्तर्गत ग्राम पथरिहा माल भौखारा निवासी यासीन क्षेत्र की रतनापुर बाजार में सपरिवार रहता है। शुक्रवार सुबह यासीन का पांच वर्षीय पुत्र हसनैन बाजार स्थित एक टीवी की दुकान पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवारीजनों ने आसपास तलाश की लेकिन हसनैन का पता नहीं चल सका।
इस पर यासीन ने नेपाल में बांके जिला निवासी मोहम्मद रज्जा खां पर अपने पुत्र के अपहरण का आरोप लगाते हुए सोनवा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। यासीन का आरोप है कि उसका मोहम्मद रज्जा खां से पैसे को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
इसी रंजिश में मासूम बेटे का मोहम्मद रज्जा खां ने अपहरण कर लिया। सोनवा पुलिस घटना की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राजितराम के मुताबिक जांच करने के साथ बालक को तलाश जा रहा है।