फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   case on madarsa teacher

दस्तावेजों में हेराफेरी पर मदरसा शिक्षक पर केस

Sat, 30 Jan 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 30 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/नानपारा। मदरसा मिसबाहुल उलूम बावर्ची टोला की प्रबंध कार्यकारिणी के विवाद में डीएमओ की तहरीर पर एक शिक्षक के खिलाफ नानपारा कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उधर, दूसरे पक्ष ने आरोपों को फर्जी बताते हुए पूर्व प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत मोहल्ला बावर्ची टोला में संचालित मदरसा मिसबाहुल उलूम के पूर्व प्रबंधक व मौजूदा सेक्रेटरी मोहम्मद आजम ने डीएम अभय को पत्र देकर कहा था कि मदरसे के शिक्षक इसरार अहमद व अन्य ने अभिलेखों में हेराफेरी की है।
विज्ञापन


इनकी ओर से फर्जी अभिलेख लगाकर चिट फंड रजिस्ट्रार के कार्यालय से प्रबंध कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया और कुछ शिक्षकों की अवैध तरीके से तैनाती करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी ने मामले की जांच की। जिसमें अभिलेख कार्यकारिणी को हस्तगत नहीं कराने का मामला सामने आया।

इस पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक को मदरसा शिक्षक इसरार व उनके तीन अन्य साथियों द्वारा अभिलेखों को गायब करने की तहरीर दी।

इसी के तहत नानपारा पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में इसरार व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल एके सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि पूर्व प्रबंधक मोहम्मद आजम की ओर से नियमानुसार कार्रवाई के बाद अभिलेखों पर हस्ताक्षर किए गए थे लेकिन बाद में उनकी ओर से फर्जी तरीके से फंसाने के लिए हस्ताक्षर नहीं होने का दावा किया जाने लगा और अभिलेख गायब कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed