{"_id":"57657bbe4f1c1b872011be5b","slug":"businessmans-nine-lakh-rupees-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के नौ लाख रुपये चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी के नौ लाख रुपये चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक की शाखा से नौ लाख रुपये निकाल कर व्यापारी को देने जा रहे नपा के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का बैग शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने पार कर दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे। कर्मचारी से पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत मोहल्ला कसाई टोला पुरानी बाजार निवासी अब्दुल मोईन का का व्यवसाय है। नूर ट्रेडर्स के नाम से उनकी फर्म नानपारा नगर में स्थित है। अब्दुल मोईन नगर पालिका परिषद नानपारा के चेयरमैन अब्दुल वहीद के भाई हैं।
शनिवार को नगर पालिका परिषद नानपारा में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चेतराम पुत्र सुमेर ने अवकाश ले रखा था। वह निजी कार्य से चेयरमैन के घर मिलने गया था। इसी समय व्यवसायी अब्दुल मोईन ने चेतराम से इलाहाबाद बैंक से पैसा निकालकर लाने को कहा।
विज्ञापन
चेतराम व्यवसायी मोईन से नौ लाख रुपये का चेक लेकर बैंक शाखा पर पहुंचा। यहां पर उसने चेक काउंटर पर लगाया तो बैंक कर्मियों ने आधे घंटे बाद आने की बात कही। इसके बाद चेतराम बाजार में अपना काम निपटाकर आधे घंटे बाद बैंक पहुंचा और नौ लाख रुपये बैग में रखकर घर की ओर चल पड़ा।
जब चेतराम स्टेशन रोड पर वैद्य भगवानदीन बालिका इंटर कॉलेज के निकट पहुंचा, तभी किसी ने उसकी शर्ट पर पीछे से कुछ डाल दिया। दूर चलने के बाद पीछे से आए युवक ने शर्ट में गंदगी लगी होने की बात कही। इस पर चेतराम पास में स्थित हैंडपंप के चबूतरे पर बैग रख कर शर्ट धोने लगा।
इसी दौरान दो बदमाश बैग लेकर भागने लगे तो पास स्थित पान के दुकानदार ने इसकी जानकारी चेतराम को दी। आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों को बस अड्डे तक दौड़ाया, लेकिन दोनों मौके से भाग निकले। दिनदहाड़े नौ लाख रुपये नगद पार किये जाने की सूचना पर नगर में हड़कंप मच गया।
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देवेंद्र नाथ, सीओ अजय भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद लोगों से पूछताछ की। फिर बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चेतराम से पूछताछ और लोगों के बयान के आधार पर जांच शुरू की गई है। सीसीटीवी में कुछ क्लू मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनदहाड़े हुई वारदात के मद्देनजर तीन टीमें गठित की गई हैं। क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं।