फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Businessman murdered

व्यवसायी की हत्या

Thu, 18 Aug 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Businessman murdered
एसपी ने छानबीन की - फोटो : अमर उजाला
बहराइच। शहर के मोहल्ला काजीपुरा में गुरुवार को मार्निंग वॉक के दौरान एक मिठाई दुकानदार की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने व्यवसायी के सिर व चेहरे को ईंट से भी कुचला। बाजार में हुई वारदात से शहर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


एसपी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र में मोहल्ला काजीपुरा निवासी मो. इरशाद (55) की घर से सौ मीटर दूर सर्राफा गली के निकट मिठाई व चाय की दुकान है। इरशाद गुरुवार तड़के वॉक के लिए निकले थे। इरशाद जब दुकान के निकट पहुंचे तब पीछे से आए अज्ञात युवकों ने तलवार से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस हमले में घायल होकर इरशाद गिरकर गए। इसके बाद हमलावरों ने पड़ी ईंट से इरशाद के सिर और चेहरे पर कई वार किए। चीख पुकार सुनकर आसपास लोग लोग दौड़े लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। इरशाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी पर परिवारीजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। 


 चौक बाजार से महज सौ मीटर दूर हुई घटना से शहर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी सालिकराम वर्मा, एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी, सीओ विजयशंकर मिश्रा आदि छानबीन करने पहुंचे। डाग स्क्वायड ने घटनास्थल का जायजा लिया लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed