फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   businessman died in accident

वाहन ने व्यापारी को रौंदा ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 29 Jul 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 29 Jul 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बाइक सवार एक व्यापारी को मंगलवार रात तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। व्यापारी बाइक समेत गाड़ी में फंसकर आधा किलोमीटर दूर तक घिसटता चला गया लेकिन बोलेरो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर खूब पीटा। इसके बाद लखनऊ-बहराइच मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची छह थानों की पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे बाद रात 12:30 बजे के आसपास जाम खत्म हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फखरपुर के मरौचा दुबहा गांव निवासी कृष्णचंद्र यादव (25) पुत्र जानकी प्रसाद मरौचा बाजार में कपड़े का व्यवसाय करता था। रात में दुकान बंद कर वह घर गया।

इसके बाद करीब नौ बजे सब्जी लेने के लिए वह फिर बाइक से मरौचा बाजार आने लगा। रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो (यूपी 40 टी 0363) ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद चालक ने वाहन समेत भागने का प्रयास किया, जिसके चलते व्यवसायी बाइक समेत जीप में फंस गया।

आधा किलोमीटर तक व्यवसायी घिसटता चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ये देख आसपास के लोग दौड़े और घेराबंदी कर जीप को रोका लिया गया।

मौके पर इकट्ठा लोगों ने जीप चालक नाजिरपुरा निवासी राशिद की जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान क्षेत्र का एक ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गया।

वह भीड़ से चालक को छुड़ाकर अपने साथ बुला ले गए। इससे बाजार के लोग भड़क उठे। सभी ने नारेबाजी कर लखनऊ-बहराइच मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना पाकर देहात कोतवाली, फखरपुर, जरवल, हरदी, बौंडी समेत छह थानों की पुलिस बुलाई गई। सीओ सिटी अनूप कुमार, एसपी नेहा पांडेय व अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंचे।


पुलिस ने तत्काल आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म करवाया।

रात 12:30 बजे के आसपास बहराइच-लखनऊ मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed