{"_id":"57bde0244f1c1bf64ad4f465","slug":"businessman-and-accountant-tried-to-kidnap","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी व मुनीम को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी व मुनीम को अगवा करने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्वरक व्यवसायी अपने मुनीम के साथ बुधवार सुबह मिशन हास्पिटल से चांदपुरा चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपनी बाइक आगे लगाकर व्यवसायी को रोक लिया। असलहा निकालकर हवा में लहराने लगा।
इस दौरान व्यवसायी ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। जबकि मुनीम को हमलावरों ने अगवा कर लिया। इस दौरान भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। तब मुनीम छूट सका। तहरीर थाने पर दी गई है, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर किनारा कस लिया है।
दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत कल्पीपारा बाईपास चौराहा निवासी रमेश चंद्र गुप्ता उर्वरक व्यवसायी है। उनकी खेती योग्य जमीन नानपारा-बहराइच मार्ग पर रामगांव थाना क्षेत्र में स्थित है। इस जमीन को लेकर व्यवसायी का विवाद एक राज्यमंत्री व उसके सहयोगियों से चल रहा है। व्यवसायी पर पहले जमीन बेचने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
लेकिन जब उसने जमीन नहीं बेचा तो धमकी दी गई। बुधवार सुबह व्यवसायी रमेश अपने मुनीम रामलखन जायसवाल को बाइक पर बिठाकर निजी कार्य से मोहल्ला वशीरगंज गया था। जब वह मिशन अस्पताल होते हुए वापस घर की ओर जा रहा था।
तभी मिशन अस्पताल में कटाहीघाट बस स्टैंड के निकट अल्ताफ पुत्र कल्लू निवासी चांदपुरा अचानक पहुंच गया। उसने अपनी बाइक सामने लगाकर सड़क पर गिरा दी। अल्ताफ के सहयोगियों ने मुनीम रामलखन को बाइक से खींच कर कब्जे में ले लिया।
हमलावर कट्टा लहराकर व्यवसायी पर फायर करने की बात कहने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस पर व्यवसायी ने भीड़ के सहयोग से बाइक स्टार्ट कर भाग निकला। जिससे उसकी जान बच सकी। इकट्ठा भीड़ के विरोध पर हमलावरों से मुनीम रामलखन भी मुक्त हो सका।
दोनों पीड़ितों ने दरगाह थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी है। गौरतलब हो कि पखवारे भर पूर्व व्यवसायी पर पुलिस चौकी घंटाघर के निकट भी हमला हो चुका है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।