{"_id":"6a9f8d038ff55ed2dc30ef0e3954beda","slug":"bhabhi-arressted-in-youth-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी ने करवाई थी चालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी ने करवाई थी चालक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना नगर पंचायत के चालक की हत्या के मामले में उसकी भाभी और दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
भाभी ने संपत्ति के लालच में साजिश रचकर देवर को मौत के घाट उतरवाया। हत्या में प्रयुक्त रस्सी और एक हत्या आरोपी की चप्पल को घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है।
जबकि चाकू की तलाश के लिए पुलिसकर्मियों ने पूरे दिन नहर को खंगाला। हत्या करने के लिए संविदा चालक को हत्या आरोपी एक वाहन खरीदने के लिए उसका इंजन चेक करवाने के बहाने बुलाकर पयागपुर लाये थे।
विज्ञापन
इकौना नगर पंचायत में संविदा पर तैनात चालक ननके (35) पुत्र राधेश्याम का क्षत-विक्षत शव मंगलवार सुबह शिवशंकरपुरवा गांव के निकट नहर के किनारे बरामद हुआ था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ताल के दौरान युवक के अविवाहित होने और उसके पास जमीन व अन्य चल व अचल संपत्ति अधिक होने का खुलासा हुआ था। ऐसे में पुलिस ने इसी दिशा में जांच के लिए कदम उठाया। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि मृतक के गांव सोनरई पहुंचकर परिवारीजनों से पूछताछ की गई तो परिवार में मौजूद उसकी भाभी शांती देवी का बर्ताव कुछ अजीब सा लगा।
इस पर परिवार के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन शुरू की गई तो पता चला कि भाभी शांती ने ही देवर ननके की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला है कि ननके अविवाहिता था, हाल ही में वह किसी महिला के संपर्क में आ गया था।
जिसके चलते उसकी भाभी शांती देवी को डर था कि ननके की संपत्ति हाथ से निकल जाएगी। इसी के चलते उसने अपने रिश्तेदार कमलपुरवा गिलौला निवासी श्यामलाल और बाबू तथा एक अन्य व्यक्ति को ननके की हत्या के लिए तैयार किया। ननके की सपंत्ति में हिस्सा देने का लालच भी दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि ननके ट्रैक्टर चालक होने के साथ ही कलपुर्जों का जानकार भी था। जिसके चलते उसे एक ट्रैक्टर खरीदने के बहाने सोमवार शाम को श्यामलाल व बाबू अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बुलाकर पयागपुर लाये थे। यहां से वापस लौटते समय नहर के किनारे पहले रस्सी से गला कसकर हत्या की।
फिर चाकू से गला रेतकर लाश को नहर के किनारे फेंक दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्या में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के लिए नहर को खंगाला गया है।