{"_id":"573b3cba4f1c1bf12bac71e6","slug":"attack-on-vdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी को पीटा, अभिलेख छीनने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम विकास अधिकारी को पीटा, अभिलेख छीनने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। बलहा ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पर कुछ लोगों ने हमला कर मारा पीटा। अभिलेखों को छीनने की कोशिश की। पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच कर रही है।
नानपारा के मोहल्ला बेलदारन टोला निवासी सुएब अहमद बलहा ब्लॉक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। सुएब के मुताबिक ब्लॉक में काम निपटाकर नानपारा जाते समय निबिया शाह गांव निवासी इकबाल खां और सरफराज मिल गए।
दोनों ने इंदिरा आवास और अन्य योजनाओं की सूची मांगी और अभिलेखों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने दोनों ने वीडीओ को मारापीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर खिसक गए।
विज्ञापन
इस मामले में वीडीओ ने दोनों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। उधर इकबाल ने वीडीओ पर हमला कर मारने पीटने का आरोप लगाया है। उसने वीडीओ पर परिवारिक खाते में हेरफेर करने का आरोप लगाया।
इस मामले में उनसे परिवार रजिस्टर की नकल मांगी तो मारापीटा। उपनिरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।