फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Attack on Procession, five injured

जुलूस पर धारदार हथियार से हमला, पांच गंभीर

Thu, 01 Sep 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Attack on Procession, five injured
जुलूस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्म छठी के आयोजन के बाद बुधवार देर शाम विसर्जन के लिए राप्ती तट जा रहे ग्रामीणों पर समुदाय विशेष के लोगों की अभद्र टिप्पणी से विवाद हो गया। ग्रामीणों के विरोध पर समुदाय विशेष के लोगों ने धारदार हथियार से जुलूस पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोगों को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


उन्हें ट्रॉमा विंग ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल, बहराइच रेफर कर दिया। घटना को लेकर तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया। भिनगा क्षेत्र में ग्राम सिसवा मजरा कोठारपुरवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


पूजा के बाद कोठार पुरवा के लोग बुधवार देर शाम विसर्जन के लिए जुलूस की शक्ल में भकला स्थित राप्ती नदी तट जा रहे थे। श्रद्धालुओं का जुलूस सिसवा गांव स्थित कांशीराम शहरी आवास के निकट पहुंचे तो वहां रहने वाले समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने ग्रामीणों पर अभद्र टिप्पणी की। इस पर जुलूस में शामिल लोगों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज समुदाय विशेष के लोगों ने जलूस में शामिल ग्रामीणों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस अफरातफरी मच गई। धारदार हथियार के हमले में मनोज कुमार व सुरेश कुमार पुत्रगण खेदू, राजा निषाद पुत्र जगतराम, खेदू पुत्र नन्हे व अशोक पुत्र जुग्गीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा विंग पहुंचाया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए भिनगा कोतवाली के कई पुलिस मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर शांत कराया।


घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर कांशीराम शहरी आवास के निकट बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, सीओ भिनगा वीर सिंह,प्रभारी निरीक्षक रामयतन के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना से तनाव बना है। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed