फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   attack on accountant, loot

ईंट खरीदने के बहाने मुनीम पर हमला, नगदी लूटी

Sat, 23 Jan 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 23 Jan 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। सोखा गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर शनिवार दोपहर पहुंचे बाइक सवार दो युवक मुनीम का गला दबाकर उससे नगदी लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं।

रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोखा गांव के पास स्थित वसीम शेरवानी के ईंट भट्ठे पर शनिवार दोपहर एक व्यक्ति कंबल की बिक्री करने के बहाने पहुंचा।

यहां मौजूद मुनीम कादिर पुत्र सिद्दीक ने कंबल खरीदने से इंकार कर दिया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भट्ठा मालिक वसीम के बारे में पूछताछ की।

मुनीम ने भट्ठा मालिक के मौजूद न होने की बात कही तो युवक ईंट देखने लगा। इसी बीच दूसरी बाइक से एक अन्य युवक भी पहुंच गया। इतने में ईंट देख रहे युवक ने अचानक मुनीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसका गला दाबकर उसके पास मौजूद ईंट बिक्री के 24800 रुपये लूट लिए। फिर दोनों बाइक पर सवार होकर चारों युवक भाग निकले। कंबल बिक्री के बहाने लाया गया कंबल मौके पर छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर थानाध्यक्ष आलोक राव मौके पर पहुंचे। उन्होंने चार कंबल मौके से बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है। लूट का खुलासा जल्द करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed