{"_id":"570a97044f1c1b1f6bc81123","slug":"atm-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में फेवीक्विक डाल किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम में फेवीक्विक डाल किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी शरारती व्यक्ति ने एटीएम के की-पैड में फेवीक्विक डाल दिया। इसे की-पैड ने काम करना बंद कर दिया। इसकी शिकायत ग्राहकों व कार्डधारकों ने बैंक प्रबंधक से की। उन्होंने मौके का मुआयना किया तो फेवीक्विक के कारण कीपेड जाम मिला। इससे शनिवार से निकासी बंद है।
विज्ञापन
यह मामला जरवलरोड के शुक्ला मार्केट में लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम का है। प्रबंधक ने बताया कि मशीन को चालू करने के लिए लखनऊ से इंजीनियरों की टीम बुलायी गई है। एक-दो दिन में एटीएम पूर्व ही तरह से काम करने लगेगा। बैंक प्रबंधक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन