{"_id":"a6d7461f5082302ddddef35f397fa60c","slug":"ara-mill-and-ice-factory-flammabled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरा मशीन व आइस फैक्ट्री जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरा मशीन व आइस फैक्ट्री जली
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना बाईपास स्थित सीओ कार्यालय के पीछे बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें आरा मशीन, आयल मिल व आईस फैक्ट्री जल कर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इकौना कस्बा में बाईपास स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पीछे अलखराम गुप्ता का मकान है। जिसने बौद्ध परिपथ की दोनों पटरियों पर मकान बना रखा है। जिसमें एक तरफ आरा मशीन लगाए हुए है।
जबकि दूसरी पटरी पर ऑयल मिल व पास में ही आईस फैक्ट्री भी है। बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से उसके आरा मशीन में आग लग गई। जब तक उसे इसकी जानकारी होती सड़क पार उसकी आयल मिल व आईस फैक्ट्री भी धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
लपटों को देख अलखराम द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन विभाग सहित इकौना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग को काबू होता न देख पुलिस कर्मियों से सहयोग लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग को और फैलने से रोका गया।
करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आरा मशीन, ऑयल मिल व आईस फैक्ट्री में रखी मशीनें व सामान जल कर नष्ट हो गया। इस अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।