फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   96 house burned from fires in three villages

तीन गांवों में आग से 96 घर राख

Wed, 13 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 13 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
96 house burned from fires in three villages
तीन गांवों में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला
जिले में आग की लपटें मुसीबत बन गई हैं। बुधवार दोपहर बाद हुजूरपुर, विशेश्वरगंज और महसी क्षेत्र में ताबड़तोड़ अग्निकांड की घटनाएं हुईं। जिसके चलते हुजूरपुर का नेवासी गांव खंडहर में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


गांव के सभी 80 मकान जल गए हैं। उधर विशेश्वरगंज और महसी क्षेत्र में भी बडे़ पैमाने पर नुकसान हुआ है। तहसीलदार राजस्व टीम के साथ प्रभावित गांव में पहुंचे हैं। राहत सहायता शुरू की गई है, लेकिन 96 घरों के लगभग 700 लोग खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं। 
विज्ञापन


आग की लपटें तराई में जिंदगी पर भारी पड़ रही हैं। कैसरगंज तहसील अंतर्गत हुजूरपुर थाना क्षेत्र के नेवासी चाटीपुरवा गांव में गंगा सिंह के यहां बेटे की तिलक का आयोजन था। हलवाई पकवान बना रहे थे। हंसीखुशी का माहौल था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से मकान धधक उठा। देखते ही देखते पूरा गांव जलने लगा। गांव में 80 मकान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी राख के ढेर मे तब्दील हो गये हैं। गांव निवासी रामसखा, रामसमुझ, संतू, सुघर सिंह, शिवराज, लल्लू, बाबादीन समेत सभी ग्रामीणों के परिवार गृहस्थी को राख के ढेर में तब्दील देखकर बिलख रहे हैं। इस अग्निकांड में विनोद, संतू, झबारे, लल्लू, शिवकुमार के घरों में बंधे बछड़े और बकरियां भी जल गई हैं। सूचना पाकर तहसीलदार डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी टीम के साथ गांव पहुंचे हैं। तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों के रहने और भोजन का इंतजाम ग्राम प्रधान त्रिलोका तथा प्रधान प्रतिनिधि गुरु प्रसाद तथा कोटेदार कृष्णकुमार की मदद से करवाया गया है

उधर विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत सरबदी गांव निवासी मीना देवी के घर में भी दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लेकिन गांव के लोग जब तक दौड़ते। तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी दशरथ, कुलदीप, रमेश, विजय, बिकाऊ, घिर्राऊ समेत 12 ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। महसी तहसील अंतर्गत बांसगढ़ी निवासी गांव में लगी आग से मनोज, सरोज देवी समेत चार लोगों के आशियाने जले हैं। सभी स्थानों पर राजस्व कर्मियों की टीम पहुंची है। 


आग से दो मवेशी सहित छह घर जले 
गिलौला के रायपुर बिलेला में बुधवार अज्ञात कारणों से लगी आग में चार घर जल गए। इसकी चपेट में आने से दो मवेशियों की जलने से मौत हो गई। वहीं मल्हीपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगरा गांव में लगी आग में दो घर जल गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। अग्रिकांड में करीब पांच लाख रुपये के संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed