{"_id":"1e1bc0bffbdf6c66c52e2b97d33021b1","slug":"8-policeman-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी के स्टेनो समेत 8 सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसपी के स्टेनो समेत 8 सिपाही निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 26 Nov 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। एएसपी नगर के स्टेनों समेत पुलिस लाइन में तैनात आठ पुलिसकर्मी अरसे से बिना अवकाश लिए नदारद चल रहे हैं।
इन सिपाहियों को नोटिस जारी किया गया था लेकिन हाजिर न होने पर सभी को निलंबित करते हुए एसपी ने विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
सभी नदारद कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। सप्ताह भर में स्पष्टीकरण न मिलने पर पुलिस हेड क्वार्टर को मामले से अवगत कराया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी स्टेनो के पद पर तैनात धर्मेंद्र सिंह, एसपी कार्यालय के अभय प्रताप यादव व पुलिस लाइन में तैनात विजय कुमार, कुलदीप, कृष्णपाल यादव, राजेश कुमार यादव, विनय प्रसाद और संजय यादव पखवारे भर से अधिक समय से बिना अवकाश लिए ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं।
इस मामले में एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा को मामले से अवगत कराया था।
एसपी ने बिना सूचना के नदारद सभी पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर उनसे मोबाइल से संपर्क साधने के निर्देश दिए थे लेकिन गैरहाजिर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं लौटे।
इसे अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी ने बुधवार देर रात ड्यूटी से नदारद सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि सप्ताह भर में स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर न लौटने और स्पष्टीकरण न देने पर पुलिस हेड क्वार्टर को सूचना देकर सेवा समाप्ति की भी कार्रवाई की जा सकती है।