फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ग्राम प्रधान पति समेत छह पर गैंगरेप का क्रास केस दर्ज

ग्राम प्रधान पति समेत छह पर गैंगरेप का क्रास केस दर्ज

Mon, 09 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पति समेत छह पर गैंगरेप का क्रास केस दर्ज
बिछिया (बहराइच)। सुजौली ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान समेत छह लोगों पर दो महिलाओं को असलहे के बल पर अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली की ग्राम प्रधान शीला गुप्ता के पति जयराम गुप्ता व उनके सहयोगी विजय मौर्या के खिलाफ पड़ोसी गांव निवासी एक महिला ने अगवा कर असलहे के बल पर रेप करने और मारने-पीटने का आरोप मढ़ा है। 38 वर्षीय महिला का कहना है कि वह बेरियाघाट नाला के निकट लकड़ी बीनने गई थी। तभी ग्राम प्रधान पति और उनके सहयोगी विजय ने असलहे के बल पर काबू में कर रेप की वारदात को अंजाम दिया। उधर इस मामले में पड़ोसी गांव निवासी एक अन्य महिला ने ग्राम प्रधान पति पर आरोप लगाने वाली महिला के पति ओमप्रकाश, उनके सहयोगी, राजेश, श्यामकुंवर और विजय शंकर पर असलहे के बल पर अगवा कर गैंगरेप करने का आरोप मढ़ा है। थानाध्यक्ष परवेज अशरफ का कहना है कि रंजिश के चलते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रेप का केस दर्ज कराया है। गैंगरेप का आरोप लगाने वाली दोनों महिलाएं दलित हैं। ऐसे में जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वयं कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के अनुरूप आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed