{"_id":"59e391904f1c1bb6678b5f46","slug":"51508086160-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर से कटकर युवक की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोटावेटर से कटकर युवक की मौत, मचा कोहराम
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजवापुर (बहराइच)। मोगलहा गांव निवासी एक युवक की रविवार को रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
कोतवाली देहात थाना अंतर्गत बेड़नापुर पुलिस चौकी के मोगलहा गांव निवासी राजेश मौर्या (35) पुत्र सुंदरलाल मौर्या रविवार सुबह आठ बजे के आसपास खेत में आलू की बोआई करने के लिए गया हुआ था। रोटावेटर से खेत की जोताई की जा रही थी। पास में रखी खाद की बोरी रोटावेटर में फंस गई। जिसको निकालने का प्रयास राजेश करने लगा। तभी उसका हाथ रोटावेटर में फंस गया। रोटावेटर में फंसने के कारण मौके पर ही कटकर उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर बेड़नापुर चौकी प्रभारी उदयभान यादव मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।