फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   33 क्विंटल मिलावटी मिठाई जब्त

33 क्विंटल मिलावटी मिठाई जब्त

Sun, 04 Nov 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
33 क्विंटल मिलावटी मिठाई जब्त
बहराइच। एफएसडीए की टीम ने रविवार को छापेमारी में करीब 33 क्विंटल मिलावटी मिठाई सीज की। एक क्विंटल पानी के पाउच भी सीज किए है। टीम ने 11 नमूनों को जांच के प्रयोगशाला भेजा है। टीम की कार्यवाही से मिलावटखारों में हड़कंप की स्थित रही।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा की अगुवाई में टीम रविवार भोर रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची। टीम ने इस दौरान रोडवेज परिसर में खड़ी बसों को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जांच में टीम को कानपुर से मिहींपुरवा जा रही एक बस से 11 क्विंटल मिल्क केक, 15 क्विंटल सोनपापड़ी और एक क्विंटल पानी के पाउच का रोलर बरामद किया।

छानबीन में टीम को परिसर में चार क्विंटल मूंगफली की पपड़ी लावारिस हालत में मिली। टीम ने तीनों मिठाइयों के को सीज कर अपने साथ ले आई।

इसके बाद दोपहर में टीम ने शहर के खोवा मंडी पहुंचकर जांच की। जांच में टीम ने पांच संदिग्ध खोवे के नमूने लिये। इसके बाद टीम शहर के कबाबची गली स्थित हिमांशु यज्ञसैनी की मिठाई की दुकान का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में टीम ने दुकान पर बिक्री करने के लिए रखी तीन क्विंटल कानपुर की रेडीमेड मिठाई कराची हलुआ, मिल्क केके व सोहन पापड़ी बरामद की। टीम ने तीनों रेडीमेड मिठाई के नमूनों को एकत्रित कर सीज कर दिया।

अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि 4 लाख 6 हजार का मिठाई समेत 34 क्विंटल का सामान सीज किया गया है। 11 नमने जांच के लिए भेजे गए है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


छापेमारी के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी अमरेश कुमार, खाद्य सुरक्षाधिकारी राजेंद्र पांडेय, डीके शुक्ला, एसपीएन सिंह, डॉ. विश्राम, रामतेज, रामतेज, आरपी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed