{"_id":"5b6c73a74f1c1bb15c8b751f","slug":"31533834151-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा से रेप का आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस अभिरक्षा से रेप का आरोपी फरार
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/नानपारा। रेप के आरोपी युवक को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। वहां सिपाहियों को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में टीमों को लगाया गया है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र निवासी राजू उर्फ रियाज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए उसे थाने के सिपाही महीप कुमार और पवन यादव के साथ जिला अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
यहां परीक्षण के दौरान राजू दोनों सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। उसके नहीं मिलने पर कोतवाल नानपारा आरपी यादव को सूचना दी गई। आरटी सेट पर वायरलेस होने के बाद आरोपी की फरारी से जिले में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक सभाराज ने सिपाही महीप कुमार और पवन यादव को निलंबित कर दिया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना कर रहे हैं।
नानपारा कोतवाली के उपनिरीक्षक एसएन यादव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 224 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।