फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कस्तूरबा गांधी स्कूल से घर के लिए निकली छात्रा से दुष्कर्म

कस्तूरबा गांधी स्कूल से घर के लिए निकली छात्रा से दुष्कर्म

Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी स्कूल से घर के लिए निकली छात्रा से दुष्कर्म
कैसरगंज (बहराइच)। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की एक छात्रा की तबीयत खराब होने पर बुधवार दोपहर वह एक महिला के साथ छात्रावास से निकली। महिला ने छात्रा को एक युवक के हवाले कर घर पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन


पर युवक ने छात्रा को सूनसान स्थान पर ले जाकर रेप किया। देर रात बदहवास हालत में घर पहुंची छात्रा ने आपबीती बताई। परिवारीजनों ने गुरुवार दोपहर बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई। युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

कैसरगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा क्षेत्र में एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। दो दिन से छात्रा की तबियत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर में छात्रावास में एक महिला अपनी बेटी से मिलने गई थी। उसके साथ ही बीमार छात्रा को घर के लिए भेज दिया गया। रास्ते में महिला ने छात्रा को एक युवक के सुपुर्द कर घर पहुंचाने को कहा।

लेकिन युवक छात्रा को लेकर सूनसान स्थान पर गया, जहां उसने रेप किया। देर शाम घर पहुंची छात्रा ने नानी से आपबीती बताई। गुरुवार दोपहर में परिवारीजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। आरोपी फरार है। तलाश में छापेमारी की जा रही है।

वार्डेन बोलीं, महिला ने छात्रा को सही सलामत घर पहुंचाने का किया था वादा
स्कूल की वार्डेन रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि महिला अपनी बेटी से मिलने आया करती थी। महिला अक्सर अपनी बेटी के साथ पीड़िता को भी लेकर विद्यालय आती-जाती थी।

बुधवार को भी वह बेटी से मिलने आई थी। तभी महिला को देखकर छात्रा रोने लगी। उसने उसके साथ घर जाने की जिद की। इस पर महिला से प्रार्थना पत्र लेकर हस्ताक्षर करवाए गए। महिला ने सही सलामत घर पहुंचाने का वादा किया। जिस पर छात्रा को उसके साथ जाने दिया।

पीड़ित छात्रा बोली, महिला ने युवक की बाइक पर बिठाया
पीड़ित छात्रा का कहना है कि महिला के साथ जब वह स्कूल से बाहर निकली तो उन्हें बाइक सवार एक युवक मिल गया। महिला के कहने पर वे दोनों युवक की बाइक पर बैठ गईं।


कुछ दूर जाकर महिला बाइक से उतर गई। महिला ने कहा कि युवक उसे घर छोड़ देगा। इस पर युवक के साथ घर के लिए चल दी। पर युवक घर ले जाने के बजाय उसे सूनसान स्थान पर ले गया और रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed