{"_id":"57ab6c334f1c1bf05dee5224","slug":"30-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा सटा त्र30 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनपटी पर तमंचा सटा त्र30 हजार लूटे
Amar ujala Bureau
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच से लौट रहे एक युवक से तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर 30 हजार रुपये कैश लूट लिया। युवक के विरोध करने पर बदमाश उसकी क्षतिग्रस्त करके भाग गए। पीड़ित ने दो बदमाशों को पहचान लिया है। उसने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नानपारा स्थित सिंचाई कॉलोनी नंबर दो निवासी हृदय नारायण सिंह सिंचाई विभाग में मेट हैं। उनका पुत्र मनदीप सिंह किसान पीजी कॉलेज में स्नातक का छात्र है। मंगलवार को मनदीप की मां ने बहन के लिए सोने की चेन खरीदकर लाने के लिए उसे 30 हजार रुपये दिए थे।
मनदीप रकम लेकर बहराइच गया मगर मनमाफिक चेन नहीं मिली। इस पर वह कॉलेज चला गया। जहां से शाम को बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय के पास नानपारा निवासी शानू, चांदबाबू व एक अन्य युवक ने हाथ देकर मनदीप को रोका।
विज्ञापन
मनदीप का कहना है कि उसके रुकते ही तीनों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर तलाशी ली। इस दौरान जेब में रखे 30 हजार रुपये इन लोगों ने लूट लिए। मनदीप के विरोध करने पर तीनों उसकी बाइक क्षतिग्रस्त करके भाग गए। इस मामले में बुधवार को मनदीप ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ नानपारा कोतवाली में तहरीर दी है।