{"_id":"59c00a184f1c1b8e688b5326","slug":"21505757720-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और रुपये के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक और रुपये के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बहराइच)। रहीमनगर धोबाही सांवल गांव निवासी एक विवाहिता को ससुराल के लोगों ने सोमवार भोर में बाइक और रुपये की डिमांड न पूरी होने पर गला दबाकर मार डाला। इस मामले में मृतका के भाई ने बहन के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत मकनपुर गांव निवासी रमेश सोनकर ने बताया कि उसकी बहन रामावती (24) का विवाह पांच वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना अंतर्गत रहीमनगर धोबाही सांवल गांव निवासी राधे के साथ हुई थी। लेकिन विवाह के तीन माह बाद से ही बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज कम देने की बात कहते हुए बाइक और 50 हजार रुपये नकदी की डिमांड की जा रही थी। रमेश ने बताया कि सोमवार भोर में ससुराल के लोगों ने बहन की लाठियों से पिटाई की। उसने फफकते हुए मोबाइल पर सूचना दी। यह भी कहा कि जल्दी न पहुंचने पर ससुराल के लोग मार डालेंगे। भाई का कहना है कि वह आननफानन बहन के घर रवाना हुआ। दोपहर में पहुंचने पर बहन मृत हालत में मिली। उसके गले पर दबाव के निशान थे। जबकि शरीर पर चोटों के निशान थे। जिससे लग रहा था कि पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या हुई है। रमेश की सूचना पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति राधे, उसके पिता बाउर, ननद गीता और सास उरेहा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।