{"_id":"5984b01a4f1c1b030c8b462e","slug":"21501868058-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण की करंट लगने से मौत
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। घर के सामने स्थित बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर एक ग्रामीण की शुक्रवार दोपहर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। इस मामले में विद्युत विभाग की लापरवाही दिखाते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई है। हालांकि अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत जगरामपुरवा जूड़ा गांव निवासी अनंतराम (45) पुत्र मेवालाल घर के सामने सफाई कार्य कर रहा था। तभी उसमें मकान के मुख्य द्वार के निकट स्थित बिजली के खंभे को छू लिया। खंभे में करंट उतर रहा था। चपेट में आकर अनंतराम की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। सूचना घर के लोगों को मिली तो कोहराम मच गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने कहा कि मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।