{"_id":"597b6dc44f1c1bcf2e8b45f5","slug":"21501261252-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के सरकारी आवास का ताला तोड़ चोरों ने पार की तीन लाख की संपति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक के सरकारी आवास का ताला तोड़ चोरों ने पार की तीन लाख की संपति
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेरा (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेरा के परिसर में बने सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख नगदी समेत तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। ओपीडी से मरीज देखकर लौटने के बाद चोरी की जानकारी हुई। चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर जांच की है।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मटेरा चौकी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह पीछे बने सरकारी आवास से ओपीडी करने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उनका परिवार लखनऊ गया हुआ था। चिकित्सक दोपहर दो बजे तक अस्पताल में मरीजों को देखते रहे। दोपहर बाद आवास पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा पड़ा। सारा सामान बिखरा पड़ा था। चिकित्सक की सूचना पर मटेरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। चिकित्सक ने बताया कि अलमारी में रखी एक लाख रुपये नगदी और लगभग दो लाख रुपये के जेवरात और कपड़ों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।