फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कार से डेढ़ लाख रुपये व रिवॉल्वर बरामद

कार से डेढ़ लाख रुपये व रिवॉल्वर बरामद

Tue, 12 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
कार से डेढ़ लाख रुपये व रिवॉल्वर बरामद
बहराइच। कोतवाली देहात के दोनक्का तिराहे के निकट फ्लाइंग स्क्वॉयड व पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। कार सवार दो युवकों के पास से पिस्टल और रिवॉल्वर बरामद हुई है।
विज्ञापन


उनके पास से डेढ़ लाख रुपये भी मिले। पुलिस ने इनोवा को सीज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान धन बल के प्रयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वॉयड टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट पुष्पेंद्र कुमार टीम के साथ दोनक्का तिराहे पर मंगलवार शाम को चेकिंग कर रहे थे। तभी एक इनोवा यूपी 32 डीए 1237 आती दिखी, उसे रोका गया।

इनोवा में बौंडी थाना क्षेत्र के राजा बाग निवासी सोनू यादव उर्फ नीरज कुमार और बाराबंकी जनपद के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बहोरीपुर गांव निवासी दीपक वर्मा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके कब्जे से एक रिवॉल्वर और एक पिस्टल बरामद हुई। डेढ़ लाख रुपये नगदी भी बरामद हुई है। एएसपी नगर अजय प्रताप ने बताया कि दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। टीम को पुरस्कृत किए जाने के लिए डीएम और एसपी को पत्र लिखा जा रहा है।

भाजपा के पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष को नोटिस
बहराइच। लोकसभा चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के बावजूद 11 मार्च को जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था।


उप जिलाधिकारी सदर कीर्ति प्रकाश भारती ने भाजपा के पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सुबेद वर्मा को नोटिस जारी किया है। उनसे तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। उप जिलाधिकारी सदर द्वारा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को भी दो दिन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed