फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 हजार शीशी शराब बरामद

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 हजार शीशी शराब बरामद

Thu, 14 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़,  12 हजार शीशी शराब बरामद
बहराइच। शहर के झिंगहाघाट के पास मोहल्ला सलारगंज में अर्से से अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। इसकी भनक लगने पर गुरुवार को आबकारी विभाग ने दरगाह थाने की पुलिस के साथ छापेमारी की तो अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। मौके से सप्लाई के लिए तैयार 12 हजार शीशी अवैध शराब के साथ ही भारी मात्रा में स्प्रिट, ढक्कन, होलोग्राम व रैपर बरामद बरामद हुआ। अवैध तरीके से संचालित फैक्ट्री में देशी शराब के ब्रांडों की पैकिंग होती थी। मौके से बरामद शराब और उपकरणों को सीज कर दिया गया है। जबकि फैक्ट्री का संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। विभाग की माने तो बरामद शराब की कीमत 25 लाख की है।
विज्ञापन

तराई के जनपद बहराइच में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से फल फूल रहा है। इसका खुलासा गुरुवार को आबकारी विभाग के छापेमारी में हुआ। शहर के मोहल्ला सलारगंज स्थित एक कबाड़ के गोदाम में अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली। इस पर गुरुवार को तड़के जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने आबकारी निरीक्षक वाणी विनायक मिश्रा, पीपी टंडन, दिनेंद्र सिंह, विभाग के सिपाहियों व दरगाह थाने की पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। घेराबंदी करने पर गांव के एक कबाड़ के गोदाम में अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित होती मिली। मौके से तैयार देशी शराब की 250 पेटी बरामद हुई। इन पेटियों से सरकारी देशी शराब की दुकानों पर सप्लाई होने वाली ब्रांड बंटी, बबली और लैला की 12 हजार शीशी मिली। इन शराब की शीशियों को फर्जी ब्रांडिंग करके दुकान पर पहुंचाने की तैयारी थी। जबकि मौके पर 600 लीटर स्प्रिट, 5 हजार खाली शीशियां, 8 हजार ढक्कन, रैपर, होलोग्राम एक दर्जन से अधिक गैलन और शराब बनाने के उपकरण टीम के हाथ लगे। बरामद अवैध शराब, उपकरण और अन्य वस्तुओं को मौके पर ही सीज कर आबकारी विभाग ने कब्जे में ले लिया। डीईओ लवानिया ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 25 लाख के करीब है। उन्होंने बताया कि मौके से अवैध शराब की फैक्ट्री संचालक गांव जानीजोत निवासी संतोष सिंह फरार हो गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि अभी 7 सितंबर को विशेश्वरगंज में अवैध शराब का कारखाना बरामद हुआ था। मामले में दो की मौके से गिरफ्तारी हुई थी। जबकि दो फरार हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed