फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हाईवे पर हादसा

हाईवे पर हादसा

Mon, 04 Mar 2019 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसा
तेजवापुर (बहराइच)। सीतापुर हाईवे पर गड़वा चौराहे के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना देने के एक घंटे बाद तक पुलिस नहीं पहुंची, जिससे लोगों ने आक्रोश जताया। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। बताया जाता है कि हादसे के शिकार स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन



हरदी थाना क्षेत्र के वीरशाहपुर गांव के मजरा बभनी निवासी टोर्री (20) पुत्र रजनलाल गांव के ही श्यामू (14) पुत्र मिलन के साथ रविवार देर शाम स्कूटी से बेड़नापुर बाजार आ रहा था। इसी दौरान सीतापुर हाईवे के गड़वा चौराहे के पास बहराइच की ओर से जा रही ईंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन



हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लेकिन लगभग एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि काफी देर बाद हरदी थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार और डायल 100 की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed