फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हाईवे पर ट्रक पलटा, रास्ता जाम

हाईवे पर ट्रक पलटा, रास्ता जाम

Sun, 21 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक पलटा, रास्ता जाम
जरवल (बहराइच)। लखनऊ की ओर से गिट्टी लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर घाघराघाट चेकपोस्ट के पास पलट गया। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन


इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर पहुंची जरवलरोड पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया। इस दौरान बौद्ध परिपथ के यात्री जाम में फंसे रहे।

लखनऊ की ओर से गिट्टी लादकर आ रहा ट्रक बहराइच-लखनऊ हाईवे पर जरवलरोड थाना क्षेत्र के घाघराघाट चेकपोस्ट के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया।

इससे लखनऊ, बहराइच, गोंडा समेत अन्य जिलों के वाहन दोनों ओर रुक गए। लगभग चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मार्ग पर जाम लगने की सूचना जरवलरोड पुलिस को मिली।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन को किनारे करवाकर किसी तरह सड़क खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। लखनऊ मार्ग पर दो घंटे तक यात्री जाम में फंसे रहे। एसओ ने बताया कि देर शाम को जाम हटवा दिया गया है। आवागमन बहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed