फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   गोवंश नेपाल में बरामद

गोवंश नेपाल में बरामद

Wed, 27 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
गोवंश नेपाल में बरामद
रुपईडीहा (बहराइच)। भारतीय सीमा क्षेत्र से चुराकर 46 गोवंश को रातोंरात नेपाल पहुंचा दिया गया। हालांकि वहां पर नेपाल पुलिस ने गोवंश को बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों नेपाली नागरिक हैं। उन सभी ने भारतीय सीमा क्षेत्र से गोवंश चुराकर नेपाल लाने की बात कुबूली है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं गोवंश को स्थानीय नागरिकों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर गोवंश की तस्करी थम नहीं रही है। कभी खरीदकर तो कभी चुराकर गोवंश को सीमा पार लाया ले जाया जा रहा है। मंगलवार रात 46 गोवंश को भारत सीमा से सटे गांव से चुराकर शातिर उन्हें सीमा पार कराकर नेपाल ले गए। वहां पर गोवंश को कोहलपुर की ओर ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर नेपालगंज बांके के एसपी टेक बहादुर तमांग ने स्पेशल टीम को धरपकड़ के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि स्पेशल टीम ने नेपालगंज नगर के निकट घेराबंदी कर 46 गोवंश को बरामद किया है। इसके साथ ही असीम क्षेत्री, इरशाद खां व शुभान खां निवासी नेपालगंज को पकड़ा गया है। इन सभी ने भारत के रुपईडीहा, मोतीपुर, बाबागंज आदि इलाकों से गोवंश को चुराकर रात के अंधेरे में नेपाल लाने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि बरामद गोवंश को स्थानीय नागरिकों की सुपुर्दगी में दिया गया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही भारतीय पुलिस से संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन


स्लाटर हाउस ले जाने से नहीं किया जा सकता इन्कार
एसपी टेक बहादुर तमांग ने कहा कि गुलहरिया में स्लाटर हाउस हाल ही में खुला है। ऐसे में इन गोवंश को कहीं स्लाटर हाउस तो नहीं ले जाया जा रहा था। हालांकि यह जांच का विषय है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों ने बरामद गोवंश को कृषि कार्य के लिए चुराकर नेपाल लाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed