फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हादसे में मौतें

हादसे में मौतें

Sat, 02 Dec 2017 09:46 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मौतें
बहराइच/खुटेहना। अलग-अलग सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तराई में मौसम परिवर्तन के साथ ही कोहरे का कहर शुरू हो गया है। कोहरे के चलते सड़क हादसों में भी इजाफा होने लगा है। फखरपुर थाना अंतर्गत बेदौरा चौराहा निवासी फूलचंद्र (30) पुत्री कीड़ी बाइक से निजी कार्य से फखरपुर बाजार को जा रहा था। जब वह कस्बे के निकट पहुंचा। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फूलचंद बाइक समेत सड़क पर गिर गया। बस उसे रौंदती हुई निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक फूलचंद्र की मौत हो चुकी थी। उधर पयागपुर थाना अंतर्गत शफीकपुर गांव निवासी संदीप कुमार (16) पुत्र माठे साइकिल से शिवदहा गांव जा रहा था। तभी मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। उधर रामगांव व कोतवाली देहात में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed