{"_id":"598349994f1c1b4b778b4654","slug":"161501776281-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से तीन मासूमों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से तीन मासूमों की मौत
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती तीन मासूमों की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें दो बुखार व एक बर्थ एक्सपीसिया की चपेट में था। 16 और मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।
तराई में बदल रहे मौसम के बीच बुखार और बर्थ एक्सपीसिया कहर बरपा रहे हैं। खैरीघाट के चकिया गांव निवासी आशीष (5) को बीते तीन दिन से बुखार की शिकायत थी। इस पर परिवारीजनों ने स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन लाभ नहीं हुआ। इस पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर इलाज के दौरान आशीष ने दम तोड़ दिया। उसे बुखार के साथ झटके भी आ रहे थे। वहीं रामगांव के भगवानपुर निवासी जूली (3) पुत्र रविशंकर को भी बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत थी। इलाज के दौरान उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि हुजूरपुर निवासी इकबाल की पत्नी सोनी ने गुरुवार सुबह बेटी को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। उसे श्वांस लेने में तकलीफ हो रही थी। परिवारीजनों ने तत्काल जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान मासूम की सांसें थम गईं। उधर बुखार, डायरिया और निमोनिया से पीड़ित और 16 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।