{"_id":"59664f494f1c1bce1f8b45af","slug":"161499877193-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के लिए विवाहिता की कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के लिए विवाहिता की कर दी हत्या
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक के लिए विवाहिता की हत्या
तीन माह पहले हुई थी शादी, आरोपी पति फरार
बहराइच। विवाह में बाइक न मिलने से नाराज दामाद ने पत्नी की लाठी-डंडों से पिटाई की। फिर गला दबाकर मार डाला। सूचना मायके के लोगों को मिली तो सभी रोते-बिलखते बेटी की ससुराल पहुंचे। वहां शव फंदे पर लटकता मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पति फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतका के शरीर पर चोटों के कई निशान भी मिले हैं।
विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत गुलहरिया शिवपुर बैरागी निवासी रामानंद ने बताया कि उसने बेटी कोमल मौर्या (18) का विवाह नौ मई 2017 को रामगांव थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी लल्ला पुत्र रामू के साथ किया था। हैसियत के मुताबिक दान-दहेज देकर बेटी को विदा किया। लेकिन ससुराल पहुंचने पर विवाह में बाइक न मिलने की बात कहकर ससुराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इस मामले में कोमल ने पिता रामानंद को जानकारी दी। रामानंद का कहना है कि उसने दामाद लल्ला व उसके परिवार के लोगों से बातचीत कर पारिवारिक स्थिति दुरुस्त होने पर बाइक की डिमांड पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद कोमल का उत्पीड़न थमा नहीं। आए दिन उसे मारापीटा जाता था। रामानंद का कहना है कि दो दिन पूर्व उसके दामाद ने बेटी की पिटाई की। बाइक न मिलने पर मार डालने या घर से भगाने की धमकी दी। इस मामले में कोमल ने फोन कर पिता व मायके के अन्य लोगों को अवगत कराया। जिसके कारण पुन: पिता ने दामाद लल्ला से बातचीत कर डिमांड शीघ्र पूरी करने का आश्वासन दिया। दामाद ने मंगलवार देर शाम को कोमल की लाठी-डंडों से पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को फंदे से लटका दिया। ससुराल को भी सूचना देकर कोमल के मौत की बात बताई। रामानंद का कहना है कि वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो कोमल के शरीर पर चोटों के निशान मिले। गले पर भी दबाव और चोटों के निशान थे। सूचना पाकर पहुंची रामगांव पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामानंद की तहरीर पर दामाद लल्ला को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी दामाद घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।