फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   जीप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 12 घायल

जीप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 12 घायल

Wed, 19 Jun 2019 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
जीप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 12 घायल
बहराइच। जिला मुख्यालय से सवारियां लेकर फखरपुर जा रही जीप टिकोरामोड़ के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में जीप सवार 12 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन



सभी को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।


बहराइच-फखरपुर के बीच यात्रियों के आवागमन के लिए निजी वाहनों का भी संचालन होता है। बुधवार शाम जिला मुख्यालय से सवारियां लेकर एक जीप फखरपुर कस्बे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन



लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कोतवाली देहात अंतर्गत बसंतापुर टिकोरामोड़ के पास जीप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।


हादसे में जीप सवार फखरपुर निवासी लक्ष्मी (10), माधुरी (25), बुधई (45), मनोले (40), जानकी सिंह (40), संतोष (25), उमाकांत (15), सुहेल (25), शरीफुद्दीन (45), रमेश (22), कासिम (16) और सुनीता (26) घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से मनोले व सुहेल को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed