{"_id":"5d0a66e48ebc3e35947a84f5","slug":"15609627741550-bahraich-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा
विज्ञापन
बहराइच। स्मैक लेकर नेपाल जा रहे एक युवक को एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त गश्त अभियान के दौरान रुपईडीहा के पास से गिरफ्तार किया है।
उसके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
रुपईडीहा थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि सीमा पर देश विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार दोपहर एसएसबी जवानों के साथ पुलिस टीम गश्त कर रही थी।
तभी नानपारा की ओर से आ रहे एक युवक को रुपईडीहा के पास जांच के दौरान स्मैक के साथ पकड़ा गया। उसके पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
युवक की पहचान शमीम निवासी नानपारा के रूप में हुई है। शमीम ने बताया कि वह स्मैक की खेप लेकर नेपाल जा रहा था। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी शमीम को जेल भेजा गया है।