{"_id":"5cf02281bdec2207402ebfbc","slug":"15592413912090-147-bahraich-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 दुकानों पर छापे, 147 लीटर अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
90 दुकानों पर छापे, 147 लीटर अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी टीम ने एक हजार किलो लहन मौके पर नष्ट कराया
बहराइच। बाराबंकी में हुए जहरीले शराब कांड के बाद जनपद में चलाये गये अवैध शराब के खिलाफ अभियान में तीन दिन में आबकारी विभाग ने 90 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 147 लीटर अवैध शराब बरामद कर एक हजार किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया। एक लाख रूपये जुर्माना भी वसूला।
जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में देशी, विदेशी व बीयर की 90 दुकानों का औचक निरीक्षण कर छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी में 17 दुकानों के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकान संचालकों से एक लाख रुपये जुर्माने के तौर पर वसूलकर सभी को कड़ी चेतावनी दी गई।
डीईओ लवानिया ने बताया कि इसके अलावा शहर के मोहल्ला धनकुट्टीपुरा, मुखियापुरवा, पीपलघट, राधाकुंड, पत्थरघाट और नानपारा थाना क्षेत्र के कई गांवों में टीम ने दबिश दी। दबिश के दौरान 147 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मौके पर एक हजार किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया।