{"_id":"5cf01e68bdec2207881284e9","slug":"155924034318-bahraich-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला काटकर चोरों ने उड़ायी तीन लाख की संपति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान का ताला काटकर चोरों ने उड़ायी तीन लाख की संपति
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव गया था परिवार
नानपारा (बहराइच)। नगर के मोहल्ला कायस्थ टोला स्थित एक मकान का ताला काटकर चोरों ने नकदी और जेवर समेत लाखों की संपत्ति पार कर दी। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गयी है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत मोहल्ला कायस्थ टोला निवासी रमाकांत श्रीवास्तव के गांव भवनियापुर वनघुसरी में बुधवार रात को वैवाहिक समारोह था।
मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रमाकांत परिवार के साथ बुधवार शाम को गांव चले गए। मकान पर ताला लगा था। रमाकांत का कहना है कि गुरुवार सुबह पड़ोसी से मकान का दरवाजा खुला होने की जानकारी हुई। आननफानन में वह नगर में स्थित मकान पर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
अलमारी का भी ताला कटा हुआ था। अलमारी में रखा 40 हजार रुपये नगदी, महिलाओं के सोने चांदी के जेवर समेत सारा कीमती सामान गायब था। रमाकंात के मुताबिक चोर लगभग तीन लाख की संपत्ति समेट ले गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कर केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।