फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अराजक तत्वों ने देव स्थल पर की तोड़फोड़, प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त

अराजक तत्वों ने देव स्थल पर की तोड़फोड़, प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त

Sat, 05 Jan 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने देव स्थल पर की तोड़फोड़, प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त
रिसियामोड़ (बहराइच)। बलभद्दरपुर ग्राम पंचायत में चकिया समय माता मंदिर में शुक्रवार देर रात अराजकतत्वों ने मंदिर के किवाड़ को तोड़कर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह इसकी जानकारी हुई, तब हड़कंप मचा।
विज्ञापन


गांव के लोग एकत्रित हुए। सीओ ने मौके का निरीक्षण किया है। पुजारी की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रिसिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बलभद्दरपुर में चकिया समय माता मंदिर है। मंदिर में रामफेरन पाठक पुजारी के रूप में तैनात हैं।

रामफेरन ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना कर मंदिर का किवाड़ बंद कर घर चले गए थे। सुबह फिर पूजा के लिए पहुंचे तो किवाड़ टूटा हुआ था।
विज्ञापन


अंदर स्थापित प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त थीं। इस पर गांव के लोगों को सूचना दी गई तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। थानाध्यक्ष अटलबिहारी ठाकुर व सीओ टीएन दूबे ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया गया है। पुजारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed