फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   खुलासा

खुलासा

Sat, 23 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खुलासा
अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
विज्ञापन


नानपारा (बहराइच)। नानपारा पुलिस ने बभनपुरवा गांव में दबिश देकर एक घर में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर दो देसी तमंचे और छह अर्द्धनिर्मित असलहे बरामद किए गए हैं। इसके अलावा भारी मत्रा मों असलहों को पुर्जे भी मिले हैं। असलहों को बनाने के उपकरण को सीज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार फैक्ट्री संचालक को केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत बभनपुरवा गांव में एक घर में अवैध असलहे बनाने का काम किया जा रहा है। इसकी बिक्री भी धड़ल्ले से जारी थी। नेपाल तक इस असलहा फैक्ट्री के संचालक का जाल बिछा हुआ था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजय दूबे ने एसएसआई सूरज प्रसाद, राजेश दूबे, दिग्विजय यादव की पुलिस टीम के साथ गांव में छापेमारी की। दबिश देकर गांव निवासी विजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


उसके घर के एक कमरे में अवैध असलहों की फैक्ट्री देखकर सभी सकते में आ गए। मौके से पुलिस ने एक 315 बोर और एक 312 बोर के देसी तमंचे व छह अर्द्धनिर्मित तमंचे बरामद किए। मौके से पुलिस ने असलहों में लगने वाले पुर्जे ट्रेगर, नाल, स्प्रिंग आदि बरामद किए। असलहों को बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ संजय दूबे ने बताया कि पकड़े गए बदमाश विजय कुमार वर्मा ने असलहों की बिक्री पांच-पांच हजार रुपये में करने की बात स्वीकार है। उससे पूछताछ की जा रही है कि किन-किन बदमाशों व क्षेत्रों में उसने असलहों की बिक्री की है। जिसके बाद कई और लोगों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed