फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   12 bus passengers injured in accident

हादसे में 12 बस यात्री घायल

Fri, 23 Sep 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
12 bus passengers injured in accident
ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर दोंदरा नाला के निकट बहराइच जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बस को टक्कर मार दी। इसके बाद एक बाइक सवार से टकराया। इस हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। बस चालक समेत पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


सभी को सीएचसी भर्ती कराया गया जहां से चालक जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मोतीपुर क्षेत्र में जालिमनगर से यात्रियों को लेकर नानपारा जा रही सवारी बस (यूपी14 बीटी 5625) को नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर दोंदरा नाला पुल के निकट सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की जिससे एक बाइक सवार को टक्कर लगी। आसपास के लोगों की घेराबंदी के चलते चालक कुछ दूर ट्रक को रोक कर भाग निकला। इस हादसे में बस चालक अकबरपुरा कोतवाली नगर निवासी लईक अहमद (32), मनगौढ़िया निवासी राजेश कुमार, गूढ़ निवासी संतोष, झाला निवासी राजेश समेत 12 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार मिहींपुरवा निवासी राज वर्मा (32) भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। सूचना पर नानपारा के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने मौके पर पहुंच घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान बस चालक लईक की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक व क्लीनर फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed