फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   डेरी के मैनेजर को कार से रौंदकर मार डाला

डेरी के मैनेजर को कार से रौंदकर मार डाला

Tue, 20 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
डेरी के मैनेजर को कार से रौंदकर मार डाला
डेयरी के मैनेजर को कार से रौंदकर मार डाला
विज्ञापन

सहकर्मी के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद
पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, आरोपी पिता गिरफ्तार
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मथुरा गांव में हुई घटना
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के मथुरा गांव में एक निजी डेयरी के कर्मचारी के घर सोमवार की रात बहूभोज कार्यक्रम का आयोजन था। इस कार्यक्रम में कर्मचारी ने नानपारा, मिहींपुरवा और रुपईडीहा में संचालित शाखाओं के कर्मचारियों और प्रबंधकों के साथ डेयरी मालिक को आमंत्रित किया था। रात में डीजे का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मनमाफिक गाना बजाने को लेकर मिहींपुरवा डेयरी के मैनेजर और नानपारा के मैनेजर में विवाद हो गया। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। भोज के बाद जब लोग घर जाने लगे, तभी नानपारा के डेयरी प्रबंधक ने मिहींपुरवा के डेयरी मैनेजर पर अपनी कार चढ़ा दी। कार के डंफर में फंसकर 200 मीटर तक वह घिसटता चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक मैनेजर लखनऊ का निवासी बताया जाता है। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी डेयरी प्रबंधक को गिरफ्तार कर दुर्घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी अर्जुन कुमार क्षेत्र में संचालित गुडगुड डेयरी पर कर्मचारी है। उसके घर सोमवार की रात बहूभोज का आयोजन था। इस कार्यक्रम में अर्जुन ने अपने नानपारा डेयरी के स्टॉफ के अलावा मिहींपुरवा और रुपईडीहा में स्थित डेयरी के शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों को आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में लखनऊ के आशियाना कॉलोनी निवासी मिहींपुरवा के डेयरी प्रबंधक राजेश कुमार (38) व नानपारा के डेयरी प्रबंधक माघी गांव निवासी धर्मराज विश्वकर्मा अपने बेटे के साथ पहुंचे थे। डीजे का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान राजेश ने मनमाफिक गाना लगाने को कहा, लेकिन धर्मराज ने विरोध करते हुए दूसरे गाने की पेशकश की। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। किसी तरह मामला शांत हुआ। रात करीब 11:30 बजे जब कार्यक्रम खत्म हुआ और सभी लोग घर जाने के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले, तभी धर्मराज ने अपनी कार में बेटे को बिठाकर कार राजेश पर चढ़ा दी। राजेश कार का बंफर पकड़कर घिसटता हुआ 200 मीटर दूर तक चला गया। इसी दौरान बंफर टूटने से वह पहिए के नीचे आ गया। लहूलुहान हालत में डेयरी के मालिक अभिलाष श्रीवास्तव कर्मचारियों की मदद से राजेश को लेकर रात में ही सीएचसी पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना लखनऊ घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। लखनऊ से राजेश का भाई दुर्गेश नानपारा पहुंचा। दुर्गेश की तहरीर पर पुलिस ने नानपारा के डेयरी प्रबंधक धर्मराज विश्वकर्मा और उसके पुत्र अंशू को नामजद करते हुए हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि आरोपी धर्मराज को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका पुत्र फरार है। दुर्घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed