फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 lacs of theft from mobile showroom

मोबाइल शोरूम से 10 लाख की चोरी

Tue, 25 Jul 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 25 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
10 lacs of theft from mobile showroom
माोबाइल शाोरूम में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
शहर के बरहियापुरा मोहल्ला स्थित एक मोबाइल एजेंसी के शोरूम का शटर काटकर सोमवार की रात चोरों ने 10 लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर निरीक्षण किया। नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी बाजार निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन तेजे खां के पुत्र शारिक खान व उनके पार्टनर अनस खालिद के पास सैमसंग मोबाइल कंपनी की एजेंसी है। एजेंसी का शोरूम कोतवाली नगर के मोहल्ला बरहियापुरा में स्थित है। सोमवार की रात शोरूम बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। देर रात चोरों ने शोरूम का शटर काट दिया और लगभग 10 लाख रुपये के स्मार्ट मोबाइल फोन व अन्य मोबाइल पार कर दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह चोरी की जानकारी शोरूम मालिक को हुई। जिसके बाद तमाम व्यापारी एकत्रित हो गए और उन्होंने घटना को लेकर आक्रोश जताया। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने घटना के बारे में एजेंसी मालिक से जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर कोतवाली नगर की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed