{"_id":"66fabe8ecc88274eda09cb40","slug":"crack-appears-again-in-saryu-bridge-traffic-in-four-districts-may-be-closed-bahraich-news-c-98-1-slko1013-120751-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू पुल में फिर आई दरार, बंद हो सकता है चार जिलों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू पुल में फिर आई दरार, बंद हो सकता है चार जिलों का आवागमन
Mon, 30 Sep 2024 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Sep 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
जरवलरोड(बहराइच)। लखनऊ हाईवे पर सरयू पुल के ज्वांइटर पर एक बार फिर से दरार आ गई है। सोमवार को पुल पर दरार दिखने से आवागमन में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल से बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर व गोंडा जिले के हजारों वाहनों का आवागमन होता है।
जरवल रोड थाना क्षेत्र में संजय सेतु ज्वाइंटर में खराबी आ गई है, लेकिन इस ओर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है। जबकि विभागीय अधिकारी इस पुल के निरीक्षण के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है। पुल के ज्वाइंटर में दरार पड़ना यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी ज्वाइंटर में कई बार दरार चुकी है, लेकिन मरम्मत सही से न होने के चलते यह पूरी तरह से सही नहीं हो पाता है। इस पुल का निर्माण 1981 में किया गया था। यह पुल करीब 43 साल पुराना है। स्थानीय लोगों व पुलिस की माने तो इस पुल से प्रतिदिन 30 से 35 हजार छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
वर्जन-
कराई जाएगी मरम्मत
संजय सेतू के ज्वाइंटर में दरार आने की जानकारी नहीं है। एनएचआई समेत संबंधित विभाग के अफसरों को मौके पर भेजकर इसे जल्द सही कराया जाएगा।
मोनिका रानी, डीएम